Badaun News: श्मशान के पास पेड़ पर लटका मिला युवक का शव
बदायूं, जुलाई 11 -- Badaun News: बदायूं। घर से निकले युवक का शव गांव के बाहर श्मशान भूमि के पास पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी। छह-सात दिन पहले उसे बुखार आया था, जिसके बाद से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मामला बिनावर थाना क्षेत्र के मई रजऊ गौटिया गांव का है। यहां के रहने वाले 19 वर्षीय प्रदीप पुत्र प्रेमपाल शुक्रवार दोपहर घर से कहीं चले गए थे। परिवार के लोगों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। रात में जानकारी मिली कि गांव के बाहर श्मशान भूमि के पास पेड़ पर उनका शव फंदे से लटका हुआ है। घटना के बाद परिवार में चीखपुकार मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। प्रदीप के बड़े भाई राजवीर ने बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.