बदायूं, अक्टूबर 3 -- Badaun News: करनपुर गांव में चल रहे संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा महोत्सव के छठे दिन अध्यात्म, आस्था और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। सती प्रसंग एवं भव्य शिव विवाह कथा के उपरांत निकाली गई भगवान भोलेनाथ की दिव्य बारात में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। दर्जनों मनमोहक झांकियों के साथ निकली इस भव्य शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु साक्षी बने। ​शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण नंदी पर सवार भगवान शिव और जगज्जननी माता पार्वती का दिव्य स्वरूप रहा। बारात में माँ काली के रौद्र रूप और महाकाली अखाड़े के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए हैरतअंगेज कारनामों को देख श्रद्धालु भावविभोर हो उठे。

महिला आयोग सदस्य ने लिया आशीर्वाद ​धार्मिक समागम में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सम्मानित सदस्य पुष्पा पांडेय ने मुख्य ...