Badaun News: शिक्षक निर्वाचन के लिये 10 मतदेय स्थल प्रस्तावित
बदायूं, सितम्बर 27 -- Badaun News: बदायूं। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत मतदेय स्थलों के प्रस्ताव राजनीतिक दलों की सहमति से तैयार किये जाने को लेकर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कलक्ट्रेट सभागार में बैठक की गयी। बैठक में जिले में प्रस्तावित मतदेय स्थलों एवं संबंधित मतदान क्षेत्र पर चर्चा की गई। संबंधित अधिकारियों द्वारा प्रस्तावित मतदेय स्थलों की सूची राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष रखी गई एवं उनके सुझाव एवं सहमति प्राप्त की गई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि कुल 10 प्रस्तावित मतदेय स्थल निर्धारित किए गये हैं। भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष अनूप शर्मा, आम आदमी पार्टी जिला उपाध्यक्ष दिनेश सिंह राठौर, समाजवादी पार्टी विधानसभा क्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.