बदायूं, सितम्बर 5 -- Badaun News: बदायूं। बिनावर कस्बे में सर्राफा व्यापारी के घर में अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। उस वक्त सर्राफा व्यापारी के परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर ही सो रहे थे। आग की लपटों में घिरे परिवार के सदस्यों को किसी तरह से खिड़की तोड़कर बाहर निकाला गया। तीन बजे लगी आग पर सुबह चार बजे पहुंचे दमकल कर्मियों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। आग में घर का सभी सामान जलकर राख हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कस्बा बिनावर निवासी अतुल गुप्ता पुत्र ओमकार गुप्ता सर्राफा व्यापारी हैं। घर के पास में ही उनकी सोने-चांदी की दुकान है। शुक्रवार को जन्माष्टमी के पर्व पर घर के सभी सदस्य रात 12 बजे तक पूजा-पाठ में लगे रहे। एक बजे के करीब सर्राफा व्यापारी अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ घर में ही सो रहे थे। इसी दौरान रात करीब तीन बजे अ...