बदायूं, जुलाई 10 -- Badaun News: बिसौली, संवाददाता। शादी से तीन दिन पहले एक युवती के घर से लापता होने से परिवार में हड़कंप मच गया। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर युवती की सकुशल बरामदगी की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 12 जुलाई को एक युवती का विवाह होना तय था। घर में शादी की तैयारियां अंतिम चरण में थीं और रिश्तेदारों का आना-जाना भी शुरू हो गया था। इसी बीच गुरुवार को युवती अचानक घर से लापता हो गई। परिजनों ने रिश्तेदारी समेत अन्य संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। यह भी पढ़ें- Deoria News: प्रेमी के साथ युवती फरार, तलाश में जुटे परिजन इसके बाद परिजन कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।तहरीर ...