Badaun News: शादी की तैयारी के बीच घर से जेवर और ढाई लाख नगद चोरी
बदायूं, सितम्बर 26 -- Badaun News: बिल्सी, संवाददाता। क्षेत्र के सिरासौल गांव में रात अज्ञात चोरों ने एक घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवर और ढाई लाख रुपये नगद चोरी कर लिए। सुबह घर का सामान बिखरा मिलने पर परिवार को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी और शुक्रवार को मुकदमा दर्ज किया।
चोरी की जानकारी सिरासौल निवासी अभिषेक सिंह ने बताया कि रात में चोर उनके घर में घुस आए। चोरों ने बक्से और अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर और ढाई लाख रुपये नगद चोरी कर लिए। सुबह अभिषेक की मां रीना देवी ने घर का सामान बिखरा देखा तो चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने परिवार के लोगों को बताया और पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर बिल्सी कोतवाल मनोज कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घर की जांच कर आसपास के लोगों से जानकारी ली...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.