बदायूं, जुलाई 20 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि कांवड़ यात्रा से संबंधित तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जायें। कांवड़ियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। कांवड़ यात्रा में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध है, इसका प्रयोग न किया जाये। कांवड़िया भी प्रशासन की व्यवस्थाओं में सहयोग करें एवं यात्रा को आनंदमय व भक्तिमय बनायें। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा एवं जिले के प्रभारी एवं वन मंत्री डॉ.अरुण कुमार सक्सेना ने रविवार के लिये कलक्ट्रेट सभागार में कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत अब तक की गयी तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा, सभी अफसर परस्पर समन्वय से कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करायें। संबंधित विभाग इस प्रकार से तैयारियां करें एवं सुविधायें दें कि कांव...