बदायूं, जुलाई 16 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। शहर से लेकर देहात तक अब बीमारियां फैलने लगी हैं। संक्रामक रोग लोगों को पहले ही अपनी चपेट में ले रहे थे अब लगातार उमस भरी गर्मी की वजह से त्वचा और डायरिया के मरीज बढ़ रहे हैं। सीएचसी-पीएचसी पर मरीजों को समय से इलाज न मिलने की वजह से वह जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं, जहां रोजाना ओपीडी फुल हो रही है। यहां तैनात चिकित्सक भी एक साथ बढ़ी संख्या में मरीज सामने आने के बाद चिंतित हैं। पिछले कुछ दिनों से मौसम में उतार चढ़ाव के चलते संक्रामक रोग फैल रहे हैं। इसके बाद भी स्वास्थ्य महकमे की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। गांवों में चिकित्सा शिविर नहीं लगाए जा रहे हैं तो सीएचसी और पीएचसी पर भी मरीजों को बेहतर उपचार नहीं मिल पा रहा है। समय से ठोस कदम न उठाने की वजह से लोग सर्दी, जुकाम, बुखार की च...