बदायूं, सितम्बर 5 -- Badaun News: शहर में यातायात व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुकी है। वजह है कि यातायात पुलिस के जिम्मेदार अधिकारी सड़कों पर हालात देखने नहीं निकलते हैं इस वजह से यातायात पुलिसकर्मी मनमानी पर उतारू हैं। चेकिंग के नाम पर दिन भर अलग-अलग चौराहों पर वसूली होती रहती है। मगर, शहर के अंदर राहगीरों को जाम से बचाने के लिए कोई ध्यान नहीं दिया जाता। यही वजह है कि हर दूसरे तीसरे दिन शहर के तमाम इलाके जाम से जूझते हैं। शनिवार को शहर के बाजार व मुख्य सड़कों पर रह रहकर जाम लगता रहा। शहर के अंदर का प्रमुख मार्ग काली सड़क से लेकर लालपुल तक भीषण जाम रहा तो टिकटगंज से लेकर छह सड़का की ओर जाने वाला रोड भी जाम रहा। शहर के बाहर एमएफ हाईवे पर खेड़ा नवादा से लेकर दातागंज तिराहे तक जाम में वाहन फंसे रहे। दोपहर करीब 12 बजे से यातायात पुलिस की लापर...