बदायूं, नवम्बर 26 -- Badaun News: शहर में यातायात पुलिस की नाकामी की वजह से हर रोज अलग-अलग स्थानों पर जाम लग रहा है। बुधवार को कचहरी से लेकर दातागंज तिराहे तक दिन में कई बार जाम लगा। इस दौरान राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ऐसे में जाम में फंसे राहगीर व्यवस्थाओं पर सवालिया निशान लगाते रहे। बुधवार को सुबह से ही कचहरी से लेकर पुलिस लाइंस चौराहा, इंदिरा चौक पर यातायात पुलिसकर्मी तैनात तो थे, लेकिन वह यातायात व्यवस्था को संभालने के बजाए अपने प्वाइंटों से दूरी बनाकर मोबाइल में व्यस्त रहे। नतीजा यह निकला कि मेला ककोड़ा की ओर जाने और आने वाले वाहनों की वजह से जाम लगता चला गया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: लगन शुरू होते ही लग रहा जाम, फंसे लोग परेशान जाम बढ़ता गया, लेकिन यातायात पुलिसकर्मी कुछ वाहनों को चिंहित कर दूसरी दिशा में रो...