बदायूं, अगस्त 7 -- Badaun News: बदायूं। शहर में जाम की समस्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। जाम की समस्या को खत्म करने के लिए नए टीआई की तैनाती की गई फिर भी हालात नहीं सुधरे। नए टीआई रोड पर नहीं निकले तो पुरानी व्यवस्था के तहत यातायात पुलिसकर्मी जाम खुलवाने के बजाए चालान में लगे रहे। इस वजह से शहर के प्रमुख इलाके के कचहरी, पुलिस लाइन, इंदिरा चौक से जवहारपुरी तक लगे जाम से लोग जूझते रहे। पिछले काफी समय से शहर में यातायात की व्यवस्था गैर जनपद तबादला हो चुके इंस्पेक्टर अजय पाल सिंह को दी गई थीं। अंडर ट्रांसफर होने की वजह से टीआई का चार्ज संभालने वाले अजय पाल सिंह सड़कों पर नहीं निकले जिस वजह से पिछले डेढ़ महीने से शहर जाम से जूझ रहा था। शहर को जाम से बचाने के लिए गुरुवार को इंस्पेक्टर मनोज कुमार वर्मा को ट्रैफिक इंचार्ज का प्रभार सौंपा गया। पुल...