Badaun News: शहर के दो अस्पतालों को स्वास्थ्य विभाग का नोटिस
बदायूं, सितम्बर 26 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। शहर के दो निजी अस्पतालों में अनट्रेंड स्टाफ के अलावा कई गंभीर आरोपों की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग ने दोनों को नोटिस जारी किया है। दोनों निजी अस्पतालों को संचालकों को नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। स्पष्टीकरण न देने पर दोनों को सील करने की चेतावनी भी दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से की गई इस कार्रवाई के बाद शहर में अवैध तरीके से अस्पताल चलाने वालों में खलबली मच गई है।
गंभीर आरोपों की शिकायत शहर के चामुंडा चौराहे के पास और खेड़ा नवादा में संचालित दोनों अस्पतालों की शिकायत आइजीआरएस पर की गई। शिकायत में बताया गया कि दोनों अस्पतालों में प्रशिक्षित स्टाफ नहीं है। अप्रशिक्षित स्टाफ ही यहां पर इलाज करता है तो ऑपरेशन भी सर्जन के बजाए टेक्नीशियन से कराए जाते हैं। इस तरह के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.