बदायूं, अक्टूबर 26 -- Badaun News: बदायूं। त्योहारी सीजन शुरू होते ही बाजारों में मिठाइयों की मांग तेजी से बढ़ गई है। आम जनता की सेहत से खिलवाड़ न हो पाये, इसको लेकर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग सख्त है। विभाग की ओर से छापेमारी में मिठाई की दुकानों पर साफ-सफाई में सुधार के लिये काफी जोर दिया जा रहा है। शहर में मिठाई की दुकानों पर साफ-सफाई चौकस है, लेकिन देहात में 20-25 फीसदी मिठाई बिक्रेता आज भी सफाई पर बहुत अधिक ध्यान नहीं देते हैं, वह मिठाई तैयार करके काउंटर के ऊपर खुले में डिस्प्ले को रख देते हैं, जो कि गलत है। खुली मिठाई पर धूल, मक्खियों और मच्छरों के कारण इसके सेवन से संक्रामक बीमारियों का डर बना रहत है। वहीं देहात में ज्यादतर ऐसे मिठाई विक्रेता है जिन्होंने काउंटर बनवा रखे हैं और वह काउंटर में रखकर मिठाई बिक्री करते हैं, लेकिन इनके ...