Badaun News: व्यापारियों की एकजुटता से संगठन मजबूत
बदायूं, जुलाई 22 -- Badaun News: नगर के मधुवन फार्म हाउस में टेंट व्यापार एसोसिएशन की बैठक की गई। जिसमें टेंट, बैंक्वेट, लाइट एवं डेकोरेशन व्यवसाय से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। एसोसिएशन को और अधिक मजबूत एवं व्यवस्थित बनाने को लेकर विचार विमर्श किया। मुख्य अतिथि एसोसिएशन प्रदेश उपाध्यक्ष एम सगीर एवं प्रवीण अग्रवाल ने संगठन की एकता और आपसी सहयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन तभी मजबूत होगा, जब सभी व्यापारी एकजुट होकर अपनी समस्याओं को सामूहिक रूप से उठाएंगे और एक दूसरे का सहयोग करेंगे। व्यापारियों ने टेंट, बैंक्वेट, लाइट एवं डेकोरेशन व्यवसाय से संबंधित समस्यायें रखीं। पदाधिकारियों ने समस्याओं के समाधान के लिये संगठित होकर प्रयास करने की बात कही। डिस्टिक टैंट ऑनर्स वेलफेयर एसोसिएशन जिला अध्यक्ष अशोक खुराना ने 19 और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.