बदायूं, अगस्त 31 -- Badaun News: बदायूं। भाजपा कार्यालय पर सिविल लाइन मंडल के बूथ संख्या-195 पर कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात के 137 वें संस्करण को जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ सुना। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा प्रधानमंत्री मोदी द्वारा महानायक उत्तम कुमार के जीवन और उनकी कार्यनिष्ठा को याद करना प्रेरणादायी है। जन्माष्टमी, विश्वकर्मा पूजा और दीपावली जैसे पर्व हमारी संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़ने के साथ-साथ समाज के कारीगरों, शिल्पकारों और मेहनतकश साथियों के सम्मान का अवसर भी है। विश्वकर्मा पूजा पर स्थानीय कारीगरों और शिल्पकारों को सम्मान देना हम सभी की जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं युवा : सरावगी उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क...