बदायूं, अगस्त 13 -- Badaun News: विवाहिता की मौत के बाद उसके देवर ने मायके वालों को सूचना दी कि उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मायके वाले घर पहुंचे तो विवाहिता का शव जमीन पर पड़ा मिला, जबकि देवर घर से गायब था। मायके वालों ने हत्या की आशंका जताकर पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिग आई है। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र की चक्कर की सड़क स्थित मीराजी चौकी के पास का है। यहां रहने वाले राजकुमार की 30 वर्षीय पत्नी डॉली की मौत हो गई। डॉली की मौत की जानकारी उसके देवर प्रवेश ने मायके वालों को दी थी। सूचना मिलने पर मायके वाले घर पहुंचे तो शव जमीन पर पड़ा मिला, जबकि प्रवेश घर पर नहीं था। मायके वालों ने बताया कि घर में परिवार और मोहल्ले की महिलाएं मौजूद थीं। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और ...