Badaun News: विवाहिता की मौत, गला दबाकर हत्या का आरोप
बदायूं, जुलाई 14 -- Badaun News: बदायूं। विवाहिता की मौत के बाद मायकेवालों ने ससुराल पक्ष पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि घटना के बाद ससुराल पक्ष शव को छोड़कर फरार हो गया। मायके वालों का कहना है कि उन्होंने एक साल पहले ही बेटी की शादी की थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। विवाहिता की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मामला बिसौली कोतवाली क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर शाह गांव का है। यहां के रहने वाले बृजेश उर्फ वीरेश की पत्नी दिपेश की सोमवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद बृजेश ने दिपेश के मायके वालों को सूचना दी। सूचना मिलने पर रामपुर जिले के शाहाबाद थाना क्षेत्र के गांव अनवा के रहने वाले दिपेश के चाचा महावीर गांव पहुंचे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.