बदायूं, अक्टूबर 29 -- Badaun News: बदायूं। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की गला दबाकर हत्या करने के मामले में सिविल लाइंस पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बुधवार को उसे जालंधरी सराय चौराहे से पकड़ा। मामले में पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। पति की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब तीन अन्य नामजद आरोपियों की तलाश में जुटी है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के मीरा सराय निवासी सुजाता उर्फ नेहा की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद मृतका के भाई सोनू ने दहेज की मांग पूरी न होने पर बहन की हत्या करने का आरोप लगाया था। उसने मृतिका के पति जितेंद्र समेत चार लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

पति की गिरफ्तारी पुलिस के मुताबिक, बुधवार को आरोपी जित...