बदायूं, अगस्त 5 -- Badaun News: वजीरगंज/सैदपुर,संवददाता। क्षेत्र में जलभराव के खिलाफ ग्रामीणों ने आक्रोश जाहिर किया। ग्रामीणों ने कहा कि यहां जलभराव की वजह से सभी परेशान हैं। जलभराव की वजह से आक्रोशित लोगों ने रोड पर धान रोपकर विरोध जताया। गांव सुरसेना में जर्जर सड़क और जलभराव से परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन का विवरण ग्रामीणों ने वजीरगंज-आंवला मार्ग पर भरे पानी में धान की रोपाई कर सड़क निर्माण में हो रही देरी के खिलाफ अपना आक्रोश जताया। प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो की हिन्दुस्तान समाचार पत्र पुष्टि नहीं करता।

सड़क निर्माण की स्थिति वजीरगंज-आंवला मार्ग का शिलान्यास लगभग तीन माह पहले केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने किया था, लेकिन अब तक निर्माण कार...