Badaun News: विभाग ने डेंगू प्रभावित गांवों में खोजे बुखार के मरीज
बदायूं, अक्टूबर 23 -- Badaun News: जिले में चार दिन तक थमने के बाद डेंगू के दो नए केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने बुखार प्रभावित गांवो में टीमों को भेजा। एक साथ नौ से ज्यादा टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में भेजी गईं। उसावां, आसफपुर, जगत, वजीरगंज ब्लॉक क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीमें पहुंचीं और वहां बुखार के मरीजों को खोजा। बुखार के मरीजों को घर से स्वास्थ्य शिविर तक बुलाया गया और शाम तक 600 से ज्यादा मरीजों की जांच की गई। जांच में सबसे ज्यादा बुखार के ही मरीज थे, इसलिए उनको दवाएं दी गईं। पिछले काफी समय से जिले के अलग-अलग स्थानों पर डेंगू बुखार फैला हुआ है। संदिग्ध डेंगू से अब तक कई मरीजों की जान जा चुकी है, लेकिन सरकारी रिकार्ड में एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। इस वक्त वायरल फीवर फैला है तो निजी लैबों पर डेंगू के मरीज भी कई सामने आ र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.