Badaun News: विधायक ने बारातघर का लोकापर्ण किया
बदायूं, सितम्बर 8 -- Badaun News: दातागंज। विधायक राजीव कुमार सिंह ने ग्राम पंचायत धामी पट्टी के मजरा राजपाल नगला में विधायक निधि से 14.52 लाख की लागत से बने बारातघर का लोकार्पण किया। इस दौरान सरकार की नीतियां भी गिनाईं। विधायक ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में सामाजिक और मांगलिक कार्यक्रमों के लिये एक व्यवस्थित सार्वजनिक स्थल की मांग की जा रही थी। इस बारातघर के बन जाने से ग्रामीणों को विवाह एवं अन्य पारिवारिक व सामाजिक आयोजनों में बड़ी सहूलियत मिलेगी। विधायक ने ग्रामीणों से संवाद कर गांव के विकास से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। एसडीएम विनोद कुमार सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा राजीव सिंह, अरुण कुमार सिंह, रमेश, ज्ञानदीप सक्सेना, महिपाल कोरी, जगदीश धोबी, रामवीर धोबी, कुंवर पाल धोबी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.