बदायूं, जुलाई 20 -- Badaun News: उसावां, संवाददाता। कस्बे के वार्ड संख्या दो में भ्रमण के दौरान वृद्धा ने दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह से आवास की मांग की। वृद्धा ने बताया कि वह तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर है। इसके बाद विधायक ने संबंधित अधिकारियों को फोन कर तुरंत आवास दिलाए जाने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि इस कार्य में लापरवाही होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। साथ ही उन्होंने अधिशासी अधिकारी देवेंद्र प्रताप गौतम को निर्देश दिए कि यदि कोई पात्र लाभार्थी योजना के लाभ से वंचित है तो इसकी जांच कर पात्रता के आधार पर उसका नाम प्रधानमंत्री आवासीय योजना की सूची में शामिल किया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...