बदायूं, सितम्बर 28 -- Badaun News: जिले में तीन दिन से हो रही मूसलाधार बारिश ने जहां जन जीवन अस्त-व्यस्त किया है तो सबसे ज्यादा नुकसान विद्युत निगम को उठाना पड़ा है। तीन दिन की लगातार बारिश में विद्युत उपकरणों के नुकसान का आंकलन अभी नहीं हो पाया है, लेकिन प्रथम चरण में क्षति का आंकलन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Auraiya News: तीन दिन बाद बहाल हुई बिजली, लोगों को मिली राहतप्रथम चरण की क्षति प्रथम चरण में सामने आया है कि तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से 287 खंभे धराशायी हुए हैं तो सात बड़े ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। इस वजह से तमाम इलाकों में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप है। क्षति के आंकलन के साथ ही विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए निगम की ओर से 38 टीमों का गठन किया गया है। यह टीमें क्षति के आंकलन के साथ ही विद्युत आपूर्ति दुरुस...