बदायूं, जुलाई 18 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। विद्युत निगम की ओर से जारी की गई तबादला सूची में जिले के कई विद्युत अधिकारी और कर्मचारियों का तबादला किया गया है। तबादला सूची में कई का प्रमोशन कर उनको गैर जनपद भेजा गया है। शुक्रवार को जारी तबादला सूची में विद्युत वितरण खंड प्रथम में तैनात अधिशासी अभियंता नीरज सिंह का तबादला बाबा काशी विश्वनाथ विद्युत वितरण क्षेत्र में किया गया। जनपद पीलीभीत में तैनात अधिशासी अभियंता विवेक शर्मा को विद्युत वितरण खंड प्रथम अधिशासी अभियंता का चार्ज दिया गया है। इसके अलावा पांच तकनीकी ग्रेड-दो कर्मचारियों का भी गैर जनपद स्थानांतरण किया गया है। विद्युत वितरण खंड प्रथम गंभीर सिंह को मुख्य अभियंता विद्युत वितरण सीतापुर बनाया गया है। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: अधिशासी अभियंता सहित कई एसडीओ के हुए तबादल...