Badaun News: विद्युत उपकेंद्र में घुसकर एसएसओ-लाइनमैन से मारपीट, तोड़फोड़
बदायूं, जुलाई 20 -- Badaun News: अलापुर, संवाददाता। क्षेत्र के सखानूं विद्युत उपकेंद्र पर बाइक से आए तीन लोगों ने एसएसओ, लाइनमैन के साथ जमकर मारपीट की। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावरों ने विद्युत उपकेंद्र में तोड़फोड़ की जिससे कई विद्युत उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए। विद्युत उपकरण क्षतिग्रस्त होने से इलाके की बिजली पांच घंटे तक ठप रही। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीओ और जेई मौके पर पहुंचे। मामले की तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शनिवार की रात करीब 10.30 बजे सखानूं विद्युत उपकेंद्र पर एसएसओ नसीरुद्दीन और लाइनमैन प्रवेश कुमार ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन लोग विद्युत उपकेंद्र में घुसे और उन्होंने एसएसओ व लाइनमैन के साथ मारपीट शुरू कर दी। कर्मचारियों की पिटाई करने के बाद शराब के नशे में तीनों हमलावर विद्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.