Badaun News: विकास परियोजना अधिकारी के कार्यालय पर लटका ताला
बदायूं, जुलाई 26 -- Badaun News: उसावां, संवाददाता। ब्लॉक स्थित कार्यालय में शनिवार को बाल विकास परियोजना अधिकारी के कार्यालय पर ताला लटका मिला। इससे दूर-दराज से आए लोगों को अपनी समस्या बताने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई घंटे तक लोग संबंधित अधिकारियों का इंतजार करते रहे, लेकिन वह नहीं मिले। इसके बाद फरियादी मायूस होकर लौट गए। ग्रामीणों का कहना है कि वह विभिन्न योजनाओं, विकास कार्यों, पंचायत एवं अन्य प्रशासनिक कार्यों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए ब्लॉक कार्यालय पहुंचे थे, लेकिन विकास परियोजना अधिकारी के कार्यालय पर ताला लगा मिला। कई लोगों ने बताया कि उन्हें पहले भी कई बार कार्यालय के चक्कर लगाने पड़े हैं, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी हो रही है।फरियादियों ने आरोप लगाया कि संबंधित अधिकारी की अनुपस्थिति के कारण आम जनता को ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.