बदायूं, जुलाई 27 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने बदायूं से लखनऊ के लिये रविवार से सीधी ट्रेन संचालित करा दी। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कासगंज-ऐशबाग-कासगंज दैनिक एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 15312/15311 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नयी ट्रेन शुभारंभ के अवसर पर बड़ी संख्या में लोग साक्षी बने। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि दिल्ली के बाद लखनऊ के लिये सीधी ट्रेन मिलना जिले के लोगों के लिये बड़ी सौगात है। मुझे बहुत खुशी है कि जिले के लाखों लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी करने का मौका मिला। इस रेल सेवा से विद्यार्थियों, व्यापारियों, किसानों, नौकरीपेशा लोगों, मरीजों एवं आम यात्रियों को राजधानी तक आने जाने में काफी लाभ मिलेगा। ट्रेन प्रतिदिन सुबह में लखनऊ जायेगी और शाम को वापसी करेगी। इस ट्रेन...