बदायूं, अक्टूबर 30 -- Badaun News: अवंतीबाई लोधी छात्रावास में गुरुवार को मेरा युवा भारत, बदायूं की ओर से विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने युवाओं का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित यूथ आइकन मोहित शर्मा ने राष्ट्र निर्माण, लोकतांत्रिक मूल्यों और युवा सहभागिता पर विचार रखे। उन्होंने विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। संवाद सत्र में युवाओं को अपने विचार रखने और जनप्रतिनिधियों से संवाद करने का अवसर मिला।कार्यक्रम का संचालन अशोक कुमार ने किया। यह भी पढ़ें- Kodarma News: कल जिलेभर के युवा केंद्रीय मंत्री सह सांसद अन्नपूर्णा देवी से कर सकें...