बदायूं, जुलाई 27 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। वांछित आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला कर लोगों ने दरोगा को घायल कर दिया। सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट, नोटिस फाड़ने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश शुरू कर दी है। हजरतपुर थाना क्षेत्र के दियौचरी गांव में शनिवार को पुलिस पूर्व में दर्ज मारपीट के मामले में वांछित चल रहे आरोपियों से पूछताछ और नोटिस तामील कराने पहुंची थी। दरोगा नवरतन सिंह पुलिस टीम के साथ गांव में कार्रवाई कर रहे थे। यह भी पढ़ें- Badaun News: आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, दरोगा घायल इसी दौरान अजयपाल पुत्र मोहर सिंह, धर्मपाल पुत्र मोहर सिंह, अवनीश पुत्र धर्मपाल, रजनेश पुत्र धर्मपाल, हरप...