बदायूं, सितम्बर 30 -- Badaun News: बदायूं। बिल्सी के करनपुर गांव में खेत में बेहोशी की हालत में मिले युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने पड़ोसी गांव के दो लोगों पर नीरेश को बुलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। आरोपितों के पास नीरेश का मोबाइल मिलने की बात भी सामने आई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मामला बिल्सी कोतवाली के करनपुर गांव का है। यहां के रहने वाले नीरेश 23 वर्ष पुत्र चक्करपाल मंगलवार शाम करीब चार बजे घर से घूमने की बात कहकर सिरतौल गांव गए थे। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिवार वालों ने उनकी तलाश शुरू की। भाई योगेश ने बताया कि नीरेश कभी-कभी शराब भी पीते थे। उनका आरोप है कि पड़ोसी गांव का रहने वाला एक व्यक्ति और उसका साथी जुआ खिलाने का काम करते हैं और ...