Badaun News: लोगों का कहना कैसा काम पुरानी सड़क की सतह भी नजर आ रही
बदायूं, अक्टूबर 16 -- Badaun News: सहसवान-डकारा पुख्ता मार्ग के नवीनीकरण में स्थानीय लोगों ने मानक के अनुसार कार्य न करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही डीएम से नवीनीकरण कार्य की जांच कराये जाने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा जमकर गड़बड़ी की जा रही है, ऐसे में सड़क ज्यादा दिन नहीं चलेगी, क्योंकि एक तरफ सड़क बन रही है और दूसरी ओर पीछे से उखड़ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में टैक कोट मानकों के अनुसार नहीं डाला जा रहा है। जिससे सड़क की मियाद पर गंभीर संकट खड़ा हो गया है। तकनीकी जानकारों के अनुसार जब किसी पुरानी सड़क के ऊपर नयी सड़क बनाई जाती है, तो दोनों परतों के बीच मजबूत पकड़ बनाने के लिये टैक कोट किया जाता है, लेकिन इस मार्ग पर टैक कोट सही तरीके से नहीं डाला जा रहा है। यह भी पढ़ें- Badaun News: डक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.