Badaun News: लीकेज से फटा गैस सिलेंडर, किचन धराशायी
बदायूं, जुलाई 4 -- Badaun News: इस्लामनगर। कस्बे में गैस सिलेंडर बदलते वक्त अचानक हुई लीकेज से सिलेंडर फट गया। इससे किचन पूरी तरह से धराशायी हो गया। गनीमत रही कि हादसे के दौरान किचन में मौजूद मां, बेटे भाग खड़े हुए नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।शुक्रवार को कस्बे के मोहल्ला मटिया निवासी पुष्पा देवी अपने किचन में खाना बना रही थीं। इसी दौरान गैस सिलेंडर खत्म हो गया। गैस खत्म होने के बाद पुष्पा देवी ने अपने बेटे चिराग को आवाज दी। चिराग से कहा कि घर में दूसरा गैस सिलेंडर लगा है उसको लगा दे। चिराग ने गैस सिलेंडर को बदला तो सिलेंडर बदलते वक्त गैस लीक हो गई। गैस लीक होते ही अचानक आग लगी और सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। गनीमत रही कि ब्लास्ट होने से पहले ही मां, बेटे वहां से भाग खड़े हुए। सिलेंडर का ब्लास्ट होने से किचन क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें लग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.