बदायूं, जुलाई 13 -- Badaun News: बदायूं। चाहमीर मोहल्ले में स्थित लिंगेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर प्रदोष एवं त्रयोदशी के अवसर पर लिंगेश्वर नाथ महादेव का फलों एवं पुष्पों से श्रृंगार किया गया। आरती उतारकर भगवान भोलेनाथ को फल एवं मिठाई का भोग लगाया गया। मंदिर के पुजारी धनीराम मिश्रा ने बताया,भगवान भोलेनाथ एक लोटा जल से ही प्रसन्न होकर भक्तों का कल्याण करते हैं। शिवलिंग का अभिषेक करने से अनिष्टकारी ग्रह शांत होते हैं। प्रदोष एवं त्रयोदशी के अवसर पर योग्यता रस्तोगी एवं जयंत रस्तोगी ने देवों के देव महादेव का पुष्पों एवं फलों से भव्य दिव्य श्रृंगार किया। इस मौके पर राजकुमार सिंह सेंगर, रवि रस्तोगी, प्रियांशु मिश्रा, संजय रस्तोगी एवं अन्य शिव भक्त उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...