बदायूं, सितम्बर 25 -- Badaun News: म्याऊं, संवाददाता। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण सर्वे-2024 में ग्राम पंचायत चंदी फाजिल में चयनित लाभार्थियों के अनियमितता बरतने के संबंध में की गयी शिकायत के मामले में जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है। इस कार्रवाई के बाद से हड़कंप मचा है। इस मामले में तत्कालीन बीडीओ मनीष वर्मा को भी कार्रवाई के लिये चेताया गया है।म्याऊं ब्लॉक की ग्राम पंचायत चंदी फाजिल से डीएम एवं सीडीओ को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण सर्वे-2024 में चयनित लाभार्थियों के अनियमितता बरतने के संबंध में शिकायत की गयी थी। शिकायत की जांच ब्लॉक स्तरीय त्रिस्तरीय कमेटी से करायी गयी। जांच में 162 लाभार्थियों की सूची के सापेक्ष 73 लाभार्थी आवास के लिये पात्र पाये गये एवं 89 लाभार्थी आवास के लिये अपात्र पाये गये। यह भी पढ़ें- पीएम आवास ...