Badaun News: लताफत बने सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव
बदायूं, अगस्त 25 -- Badaun News: दहगवां। सपा प्रमुख अखिलेश यादव की अनुमति एवं प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की संस्तुति से ग्राम जरैठा निवासी लताफत हुसैन पुत्र शाहिद हुसैन को सपा अल्पसंख्यक सभा की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव नामित किया गया है। लताफत हुसैन लंबे समय से समाजवादी पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों से जुड़े हुए हैं। लताफत हुसैन के प्रदेश सचिव बनाए जाने की जानकारी मिलते ही ग्राम जरैठा सहित आसपास के क्षेत्रों में समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.