Badaun News: रोहान में आरओ प्लांट का किया शुभारंभ
बदायूं, अगस्त 3 -- Badaun News: बिल्सी। अंबियापुर के ग्राम रोहान में क्षेत्र पंचायत निधि से स्थापित शीतल पेयजल आरओ प्लांट का रविवार को भाजपा के निवर्तमान प्रदेश मंत्री डीपी भारती ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने आरओ प्लांट को ग्रामीणों को समर्पित करते हुए स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण पहल बताया। डीपी भारती ने कहा कि विकास खंड अंबियापुर पिछले पांच वर्षों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से लगातार विकास के पथ पर अग्रसर है। भाजपा नेता अवनीश कुमार सिंह, प्रवेंद्र शर्मा, कुलदीप कश्यप सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.