बदायूं, अगस्त 25 -- Badaun News: दातागंज रोड पर अभिगांव के पास रोडवेज बस से ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपति घायल हो गये। बाइक रोउवेज बस के अगले हिस्से में फंस गई। घायलाकें को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हसौरा गांव निवासी प्रमोद पुत्र विजय सिंह अपनी पत्नी नैना के बाइक से जा रहे थे। बाइक सवार दंपति दातागंज रोड पर अभिगांव गांव के पास पहुंचे तीाी तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उनको सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक रोडवेज बस में घुसकर काफी दूर तक घिसटती हुई चली गई। हादसे में प्रमोद व उनकी पत्नी नैना घायल हुईं। नाक एवं दोनों पैरों में चोट आई। हादसे में घायल दंपति को म्याऊं के स्वाथ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...