बदायूं, अक्टूबर 19 -- Badaun News: मुरादाबाद-फर्रूखाबाद हाईवे पर रोडवेज बस और डाक पार्सल पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बरेली जिले के पिकअप चालक की मौत हो गई, जबकि कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया। मुरादाबाद जिले का बाइक सवार फेरीवाला भी हादसे की चपेट में आकर घायल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर पड़ताल शुरू कर दी है। हादसा मुरादाबाद-फर्रूखाबाद हाईवे स्थित वजीरगंज थाना क्षेत्र में अलीनगर गांव के पास तिराहे पर रविवार को हुआ। रोडवेज बस और डाक पार्सल पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक गाड़ी के अंदर फंस गया। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: रोडवेज बस व पिकअप में टक्कर, चालक की मौत हादसे की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे मजदूर और राहगीर मौके पर पहुंच गए। उ...