Badaun News: रैपुरा, कदम नगला पर कटान की भेंट चढ़ी 50 बीघा भूमि
बदायूं, अगस्त 7 -- Badaun News: उसहैत। गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के बाद गिरावट का सिलसिला जारी है। घट रहे जलस्तर के चलते रैपुरा, कदम नगला पर गंगा नदी ने कटान शुरू कर दिया है। 24 घंटे में करीब 50 बीघा जमीन गंगा नदी में कटकर समां चुकी है। एसडीएम विनोद कुमार सिंह ने कटान की रोकथाम के लिये बाढ़ खंड से कार्य कराने को कहा है। गंगा पार के कई गांव में अब तक बाढ़ का पानी भरा हुआ है और इस पार के अहमदनगर बछौरा, भखरी, बेहटी और अस्मयारफतपुर के खेतों में पानी भरा है। जिससे लोग पशुओं को चारा नहीं ला पा रहे हैं। यह भी पढ़ें- गंगा नदी के जलस्तर में 12 सेमी की गिरावट, जटा पहुंचे डीएम इधर जटा जाने वाली पुलिया के ऊपर से दो-दो फीट पानी बह रहा है, जिससे जटा, प्रेमी नगला, कमलैयापुर,जसवंत नगला, रैपुरा, कदम नगला को जाने वाला मार्ग अब तक बंद है। गुरुवार के लिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.