बदायूं, अगस्त 22 -- Badaun News: सावन के चौथे सोमवार के लिए कांवड़रूट पर जाम न लगे इसके लिए पुलिस प्रशासन की ओर से रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है। अब चार दिन तक अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वाहन चालकों को लंबे फेर से जाना होगा। रूट डायवर्जन प्रभावी होने के बाद कछला की ओर कांवड़ियों के अलावा कोई और वाहन नहीं जाने दिया जाएगा। रूट डायवर्जन प्वाइंट पर समीपवर्ती जिलों की दूरी बढ़ने की वजह से बड़े वाहन चालकों ने अपने वाहनों को खड़ा कर दिया है। ताकि तेल का खर्च बचाया जा सके। शुक्रवार की शाम से ही रूट डायवर्जन प्रभावी कर दिया गया। यह भी पढ़ें- भूतनाथ मेले को लेकर सख्त होगा रूट डायवर्जन, रात से ही हाई वे पर वाहन बंद पहले से जारी रूटचार्ट के हिसाब से ही सभी वाहन चालक अपने-अपने गंतव्य की ओर जाएंगे। रूट डायवर्जन प्रभावी होने से समीपवर्ती जिला कासग...