Badaun News: रुपयों के लेनदेन में भाई ने लोहे की रॉड मारी
बदायूं, अक्टूबर 25 -- Badaun News: मूसाझाग। हजरतपुर क्षेत्र के भाऊ नगला निवासी आविद अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चार अक्टूबर को रुपयों के लेनदेन को लेकर उसका अपने छोटे भाई हामिद अली से विवाद हो गया था। कहासुनी के दौरान हामिद अली ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इससे आविद अली गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां हालत में सुधार नहीं होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य ठीक होने के बाद आविद अली ने हजरतपुर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हामिद अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.