बदायूं, सितम्बर 7 -- Badaun News: जिले में रुक-रुक कर हो रही बारिश धान की फसल के लिये संजीवनी साबित हुयी है। बारशि ने धान उत्पादकों के चेहरों पर खुशी ला दी है। धान उत्पादकों का कहना है कि बारिश होने पर बढ़िया फसल होने की उम्मीद जागी है। बारिश ने धान की फसल में सिचाई की पूर्ति कर दी है। जिले में किसानों ने 75 हजार हेक्टेयर पर धान की खेती की है। किसान धान रोपाई के बाद से ही बढ़िया बारिश का इंतजार कर रहे थे, लेकिन ऐसी बारिश इस सीजन में अब तक नहीं हुयी। जिससे धान की फसल प्रभावित हो रही थी। वहीं तीन दिन से जिले में रुक-रुककर हो रही बारिश से धान की फसल को काफी लाभ हुआ है। यह भी पढ़ें- Katihar News: अगले तीन दिन भी बरसेंगे बादल, 24 मिमी तक वर्षा के आसार किसान मौसम साफ होने पर उर्वरक का प्रयोग कर देंगे तो फिर एक दम और अच्छे से फसल बढ़वार करेगी। ज...