बदायूं, नवम्बर 21 -- Badaun News: रिश्तेदारों के कर्ज के दबाव और फोन पर हुई कहासुनी के बाद युवक ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर पत्नी उसे लेकर इलाज के लिए पहुंची, लेकिन उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ नहीं होने पर विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया है। मामला कादरचौक थाना क्षेत्र के पृथ्वी नगला गांव का है। यहां की रहने वाली महावती पुत्री सतपाल की शादी करीब दो साल पहले एटा जिले के बागवाला थाना क्षेत्र के गोला कुआं गांव निवासी नीतेश 28 वर्ष पुत्र सत्यवीर के साथ हुई थी। शादी के बाद पति-पत्नी के बीच पारिवारिक कलह होने लगी। इसके चलते नीतेश अपनी पत्नी महावती के साथ बदायूं के कस्बा कादरचौक में रहने लगा। यहां वह खाद की दुकान पर नौकरी करता था और पत्नी के साथ किराये के कमरे में रह रहा था। इसी दौरान नीतेश पर कुछ ...