बदायूं, जुलाई 2 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। तेल कंपनियों ने महीने के पहले दिन एक जुलाई को गैस की नई दरें लागू कर दीं। नई दरों में कमर्शियल सिलेंडर पहले की अपेक्षा जिले में 198 रुपये सस्ता हो गया है। इसके सस्ता होने से होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को राहत मिलेगी।पिछले महीनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतों में वृद्धि के कारण कमर्शियल गैस के दाम काफी बढ़ गये थे। इसके चलते होटल, रेस्टोरेंट संचालकों ने भी खाने की थाली महंगी करने के साथ ही अन्य खाद्य पदार्थों के रेट बढ़ा दिये थे। बुधवार से तेल कंपनियों ने कमर्शिलय 19 किलोग्राम का गैस सिलेंडर सस्ता करके कुछ राहत दी है। यह भी पढ़ें- कमर्शियल सिलेंडर 183.50 रुपए सस्ता हुआ जिले में कमर्शियल गैस सिलेंडर 198 रुपये सस्ता हुआ है। अब जिले में कमर्शियल ग...