Badaun News: राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में आसिम ने जीता स्वर्ण पदक
बदायूं, अक्टूबर 27 -- Badaun News: बरेली स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल के छात्र मोहम्मद आसिम फय्याज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने अंडर-40 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में आसिम की इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और जिले में खुशी की लहर है। उनकी सफलता को कड़ी मेहनत, अनुशासन, नियमित अभ्यास और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम माना जा रहा है। मोहम्मद आसिम फय्याज अधिवक्ता मोहम्मद शीराज आलम के पुत्र हैं। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने अपने परिवार और विद्यालय का नाम रोशन किया है। उनकी उपलब्धि पर परिवारजनों, शिक्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.