बदायूं, अगस्त 3 -- Badaun News: दातागंज। नगर स्थित सिंह ब्रदर्स कोल्ड स्टोरेज परिसर में सामाजिक समरसता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। विधायक राजीव कुमार सिंह ने विशाल जनसमूह को संबोधित किया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई।मुख्य अतिथि विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा वाल्मीकि समाज ने देश की संस्कृति, हिंदुत्व और भारतीय राष्ट्रवाद की रक्षा के लिए जो ऐतिहासिक त्याग और संघर्ष किया है, उसके लिए संपूर्ण सर्व समाज सदैव वाल्मीकि समाज का ऋणी रहेगा। भारत के मान-सम्मान और राष्ट्र हितों की रक्षा में यह समाज हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़ा रहा है। विधायक ने कहा कि वर्ष 2014 में जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पदभार संभाला था तब उन्होंने सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास का संकल्प देश के सामने रखा था। इसी मू...