बदायूं, अक्टूबर 9 -- Badaun News: नगर की ऐतिहासिक और वर्षों पुरानी परंपरा को आगे बढ़ाते हुये गुरुवार शाम प्रमोद संस्कृत महाविद्यालय परिसर में श्री रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ हो गया। मुख्य अतिथि आईएएस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम शौर्य अरोड़ा व सीओ अशोक कुमार सिंह ने फीता काटकर रामलीला मंच का विधिवत उद्घाटन किया। रामलीला समिति अध्यक्ष बॉबी गौतम उर्फ गौतम असावा ने मंच पर सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर और पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि सहसवान की रामलीला केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह नगर की पहचान, गौरव और संस्कृति से जुड़ी है। समिति अध्यक्ष ने कहा कि यह मंच नई पीढ़ी को हमारी परंपरा और मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के आदर्शों से जोड़ने का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। यह भी पढ़ें- Lalitpur News: बानपु...