Badaun News: रामलीला देखकर लौट रहे दंपति और महिला से मारपीट
बदायूं, अक्टूबर 20 -- Badaun News: रामलीला मेला देखकर घर लौट रहे युवक, उसकी पत्नी और बहन के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गांव भगवतीपुर निवासी विकास पुत्र सत्यपाल ने पुलिस को बताया कि 15 अक्तूबर की रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपनी पत्नी और बहन सपना के साथ रामलीला मेला देखकर घर लौट रहा था। आरोप है कि गांव के कोटेदार के घर के सामने सौरभ पटेल पुत्र अशोक, आयुष पुत्र जुगेंद्र, अशोक की पत्नी, जुगेंद्र की पत्नी और अक्षय पुत्र जितेंद्र ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद कहासुनी होने लगी। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: मारपीट में चार घायल, पांच पर मुकदमा विकास का आरोप है कि विरोध करने पर पांचों ने एकजुट होकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव के दौरान उसकी पत्नी और बहन को भी चोटें आईं। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.