बदायूं, अक्टूबर 27 -- Badaun News: बदायूं। मदर एथीना स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्तराखंड के रामनगर में तीन दिवसीय शैक्षणिक एवं साहसिक भ्रमण के दौरान वन्यजीवन को करीब से जाना। जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के निकटवर्ती वन क्षेत्र में सफारी के दौरान विद्यार्थियों ने बाघ को नजदीक से देखा। इस रोमांचक अनुभव से विद्यार्थी उत्साहित नजर आए। इसके अलावा उन्होंने संग्रहालय का भ्रमण कर वन्यजीवों की विभिन्न प्रजातियों, उनके प्राकृतिक आवास और पर्यावरण संतुलन के महत्व की जानकारी प्राप्त की। विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने कहा कि वास्तविक शिक्षा पुस्तकों तक सीमित नहीं है। ऐसे भ्रमण से विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति प्रेम, पर्यावरण संरक्षण और वन्यजीवों की रक्षा के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...