बदायूं, जुलाई 14 -- Badaun News: दातागंज/उसहैत। गंगा नदी के जलस्तर में गिरावट के चलते फिलहाल बाढ़ का खतरा टल गया है। इससे गंगा नदी किनारे बसे गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली है। गंगा नदी के जलस्तर में 24 घंटे के भीतर 12 सेमी की गिरावट दर्ज की गयी है। डूब क्षेत्र में भरा हुआ पानी भी कम रहा है। इधर रामगंगा नदी द्वारा कटान जारी है। हजरतपुर क्षेत्र में जरतोली पर बना स्कूल नदी के निशाने पर है। रामगंगा नदी में बढ़ते जलस्तर और कटान की गंभीर स्थिति को देखते हुये एसडीएम दातागंज विनोद कुमार सिंह ने बाढ़ प्रभावित गांव सिमरिया का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कटान रोकने के लिये किये जा रहे सुरक्षात्मक कार्यों का बारीकि से जायजा लिया और ग्रामीणों की समस्यायें सुनीं। ग्रामीणों ने एसडीएम को बताया कि तेजी से कटान जारी है। इसे रोका जाये, नहीं...